Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शाही रथ बस हादसे में 6 यात्री घायल, लापरवाही पर उठे सवाल

ब्यूरो 13-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250513-WA0016.jpg

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज चट्टी पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। वाराणसी से बिहार के मोतीहारी जा रही शाही रथ यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 6 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से मऊ जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।बताया गया है कि घटना के समय बस में 42 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना स्थल पर कोई डायवर्जन बोर्ड नहीं था। बस पहले सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर से टकराई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर की तेज आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही मरदह थानाध्यक्ष तारावती पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। डायवर्जन बोर्ड की अनुपस्थिति के कारण इस इलाके में लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अब सवाल उठ रहा है कि निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर कब कार्रवाई होगी और प्रशासन कब जागेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कांस्टेबल पति का अफेयर आया सामने, पत्नी को छत से फेंका, दी जान से मारने की धमकी
Next: फांसी पर लटका मिला युवक का शव, सौतेले भांजे पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप,

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.