Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रेलवे स्टेशन पर नो-पार्किंग में खड़ी बाइकों के खिलाफ आरपीएफ की सख्त कार्रवाई

ब्यूरो 13-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250513-WA0004.jpg

जमानिया। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने अनाधिकृत रूप से खड़ी दोपहिया वाहनों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मंगलवार को सख्त कदम उठाया। कार्रवाई के तहत आरपीएफ के जवान अरुण कुमार सिंह ने स्टेशन परिसर के बाहर खड़ी नौ बाइकों को जंजीर से बांध दिया और सभी वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाया गया। बताया गया कि ये वाहन नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े किए गए थे, जिससे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। मुख्य द्वार के सामने बेतरतीब तरीके से खड़ी बाइकों के कारण आवागमन बाधित हो रहा था, जिससे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा प्रभावित हो रही थी।

आरपीएफ ने बताया कि सभी वाहन मालिकों को जुर्माना दिलदारनगर चौकी में जमा करना होगा, जिसके बाद ही उनके वाहन छोड़े जाएंगे। आरपीएफ ने यात्रियों और आम जनता से स्टेशन परिसर में ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी यदि नियमों का उल्लंघन किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य स्टेशन परिसर में व्यवस्था बनाए रखना और यात्रियों को सुगम यात्रा अनुभव देना है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: यदुपति नर्सिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे: उत्सव में भरी धूमधाम और प्रेरणाओं की बहार
Next: विधायक ओमप्रकाश सिंह का जन्मदिन बना शक्ति प्रदर्शन का मंच, जन्मदिन पर दिखी सपा की एकजुट ताकत

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.