गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिले के विधि महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 01 जून 2025 से 10 जून 2025 तक जनपद प्रयागराज स्थित दीवानी न्यायालय में संपन्न होगा।इस संबंध में सभी इच्छुक छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in एवं जनपद न्यायालय गाजीपुर की ईमेल आईडी [email protected] के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इंटर्नशिप में भाग लेने के इच्छुक छात्र निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर में दिनांक 17 मई 2025 को अपराह्न 01:00 बजे तक जमा कर सकते हैं। साथ ही, इच्छुक छात्र अधिक जानकारी के लिए प्रतिदिन प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया की प्रत्यक्ष जानकारी और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके विधिक ज्ञान और व्यावहारिक दक्षता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।