Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बखरियाडीह बांध चौराहा से शातिर अभियुक्त, अवैध असलहा व चोरी की बाइक बरामद

ब्यूरो 15-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250515-WA0034.jpg

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने इन दोनों को एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उ0नि0 दिनेश चन्द्र कौशिक मय हमराह टीम ने मुखबिर की सूचना पर बखरियाडीह बांध चौराहा से दो अभियुक्तों—आशीष पाल पुत्र जोगिन्दर पाल निवासी हरदासपुर थाना करीमुद्दीनपुर (उम्र करीब 21 वर्ष) तथा उमेश यादव उर्फ गुनगुन पुत्र जगदीश यादव निवासी गोविन्दपुर थाना करीमुद्दीनपुर (उम्र करीब 20 वर्ष)—को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के पास से एक अवैध तमंचा 0.315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 0.315 बोर एवं चोरी की मोटरसाइकिल HF Deluxe (UP60BD1169) बरामद की गई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना करीमुद्दीनपुर में मु0अ0सं0 95/25 धारा 304(2) बी.एन.एस., धारा 317(2) बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। पुलिस टीम में प्रमुख रूप से उ0नि0 दिनेश चन्द्र कौशिक व उनकी हमराह टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने हेतु आगे भी ऐसी कार्यवाहियाँ जारी रहेंगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: जनपद में चलाया गया बैंक एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान, आमजन को किया गया जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.