Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद में चलाया गया बैंक एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान, आमजन को किया गया जागरूक

ब्यूरो 15-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाज़ीपुर। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में आज दिनांक 15 मई 2025 को बैंक चेकिंग व संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्थानीय थानों की पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र के सभी बैंकों, सार्वजनिक स्थानों तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघनता से जांच की गई।पुलिस द्वारा आमजन को धोखाधड़ी, जालसाजी एवं ठगी जैसे अपराधों से सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया। लोगों को जानकारी दी गई कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति से लेन-देन करते समय सतर्कता बरतें और संदेहजनक गतिविधियों की तुरंत सूचना नजदीकी थाने को दें।

सुरक्षा का भाव जागरूक करते हुए पुलिस ने नागरिकों को निडर होकर अपने दैनिक कार्यों को करने हेतु प्रोत्साहित किया। अभियान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए पुलिस ने आम जनता में विश्वास बहाल करने का प्रयास किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की चेकिंग आगे भी निरंतर जारी रहेगी, जिससे जनपद को सुरक्षित एवं अपराधमुक्त बनाया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बखरियाडीह बांध चौराहा से शातिर अभियुक्त, अवैध असलहा व चोरी की बाइक बरामद
Next: परिवार परामर्श केंद्र की पहल से तीन बिछड़े परिवारों की कराई गई विदाई

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG_0840

बचपन का सपना हुआ साकार: गरुआ मकसूदपुर के लाल सचिन सिंह यादव बने एनसीसी सेकेंड ऑफिसर

ब्यूरो 04-08-2026
17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.