Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ओवरटेक के विवाद में बवाल: ट्रक चालक की लाठी-डंडों से पिटाई, चार पर FIR

ब्यूरो 27-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित एक निजी विद्यालय के पास सोमवार को ओवरटेक के विवाद को लेकर ट्रक चालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महादेवा (थाना सुहवल) निवासी ट्रक चालक कृष्ण मुरारी यादव सोमवार सुबह करीब 11:50 बजे दिलदारनगर से जमानिया की ओर जा रहा था। तभी कसेरा पोखरा के पास एक निजी विद्यालय से लगभग 100 मीटर पहले शाहपुर फुल्ली गांव निवासी एक युवक अपने तीन साथियों के साथ ओवरटेक को लेकर कृष्ण मुरारी से उलझ गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आरोप है कि धमेन्द्र यादव नामक युवक व उसके साथियों ने ट्रक चालक की लात-घूंसों और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने अशोभनीय गालियां भी दीं। घटना स्थल पर शोरगुल सुनकर राहगीरों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह पीड़ित को बचाया। बाद में पीड़ित चालक ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर धमेन्द्र यादव (निवासी शाहपुर फुल्ली) सहित तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर
Next: पत्नी दो बच्चों संग रहस्यमयी ढंग से लापता, पति की फरियाद पर पुलिस हरकत में

हो सकता है आप चूक गए हों

ec23c819-1346-4302-a992-882d39794817

फर्जी लेटर पैड मामले में एफआईआर के विरोध में धरने पर बैठे चेयरमैन

ब्यूरो 08-08-2026
e866f58c-0780-49fb-8743-835e86adaa4b

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद चुनाव संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखी लोकतंत्र की बारीकियां

ब्यूरो 08-08-2026
4e8ab1a4-c8f7-42ff-b95b-8270b224166b

बरेसर पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई

ब्यूरो 08-08-2026
c18c977f-7edd-4a37-8171-57b38f7996c2

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई

ब्यूरो 08-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.