Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गन्ने की मशीन बनी मौत का फंदा, महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत

ब्यूरो 28-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250528-WA0007.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास निवासी 27 वर्षीय महिला छोटी पत्नी धनजीव की बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। घटना जमानियां क्षेत्र के बडेसरा गांव के पास उस समय हुई जब छोटी अपने पति के साथ गन्ने का रस निकालकर बेच रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गन्ने का रस निकालते समय छोटी का दुपट्टा इंजन से चलने वाली मशीन में फंस गया, जिससे वह तेजी से खिंचने लगा और गले में कसाव के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दंपति रोज की तरह गन्ने का रस बेचने निकले थे, लेकिन दुर्भाग्यवश मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौके पर ही जान चली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। बताया जा रहा है कि छोटी और उसका पति धनजीव मेहनत-मजदूरी कर गन्ने का रस बेचकर अपने जीवन का गुज़ारा कर रहे थे। दोनों की जिंदगी सामान्य रूप से चल रही थी, लेकिन एक छोटी सी लापरवाही ने उनके खुशहाल जीवन को मातम में बदल दिया। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खेल निदेशालय ने अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की नियुक्ति हेतु मांगे आवेदन
Next: पंचायत भवन से सामान गायब, दोषी सचिव पर कार्रवाई की मांग

हो सकता है आप चूक गए हों

ec23c819-1346-4302-a992-882d39794817

फर्जी लेटर पैड मामले में एफआईआर के विरोध में धरने पर बैठे चेयरमैन

ब्यूरो 08-08-2026
e866f58c-0780-49fb-8743-835e86adaa4b

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद चुनाव संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखी लोकतंत्र की बारीकियां

ब्यूरो 08-08-2026
4e8ab1a4-c8f7-42ff-b95b-8270b224166b

बरेसर पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई

ब्यूरो 08-08-2026
c18c977f-7edd-4a37-8171-57b38f7996c2

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई

ब्यूरो 08-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.