Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पी.जी. कॉलेज में धरे गए चार नकलची, रिस्टिकेट कर शुरू हुई सख्त कार्रवाई

ब्यूरो 29-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250529-WA0010.jpg

गाजीपुर। जनपद स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बी.एड., बी.बी.ए. एवं बी.पी.ई. (बी.एससी) अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के दौरान नकल करते हुए चार छात्रों को पकड़ा गया। विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी छात्रों को रिस्टिकेट कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि बी.एड. चौथे सेमेस्टर में कुल 1147 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 16 अनुपस्थित रहे और 1131 ने परीक्षा में भाग लिया। बी.बी.ए. चौथे सेमेस्टर के 57 में से 56 छात्र उपस्थित रहे, वहीं बी.पी.ई. (बी.एससी) के सभी छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए।

बी.बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर में कुल 102 छात्रों में से 101 उपस्थित हुए, जबकि 1 अनुपस्थित रहा। इस दौरान डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल की निगरानी में परीक्षा में चार छात्रों को अनुचित साधनों (यू.एफ.एम.) का प्रयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इनमें बी.एड. के तीन और बी.बी.ए. के एक छात्र शामिल हैं। पकड़े गए सभी छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा रिस्टिकेट कर दिया गया है और उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रक्रिया में है। महाविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए ऐसी कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद न्यायालय में 31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस
Next: सीमांकन में बाधा डालने पर होगी सख्त कार्रवाई: एसडीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

ec23c819-1346-4302-a992-882d39794817

फर्जी लेटर पैड मामले में एफआईआर के विरोध में धरने पर बैठे चेयरमैन

ब्यूरो 08-08-2026
e866f58c-0780-49fb-8743-835e86adaa4b

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद चुनाव संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखी लोकतंत्र की बारीकियां

ब्यूरो 08-08-2026
4e8ab1a4-c8f7-42ff-b95b-8270b224166b

बरेसर पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई

ब्यूरो 08-08-2026
c18c977f-7edd-4a37-8171-57b38f7996c2

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई

ब्यूरो 08-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.