Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर-जंगीपुर मार्ग निर्माण ठप, सड़क बनी मौत का गढ़: डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

ब्यूरो 30-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250530-WA0045.jpg

गाजीपुर। वर्षों से जानलेवा साबित हो रही जंगीपुर-शुभखारपुर मार्ग, जिसे स्थानीय लोग “खूनी सड़क” के नाम से जानते हैं, एक बार फिर सुर्खियों में है। शुक्रवार को छात्रनेता विवेकानंद पाण्डेय के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी अविनाश कुमार से मुलाकात कर सड़क निर्माण में हो रही घोर लापरवाही, मानक की अनदेखी तथा कार्य में अनिश्चित देरी को लेकर कड़ा विरोध जताया और लिखित ज्ञापन सौंपा। छात्रनेता विवेकानंद पाण्डेय ने बताया कि शासन द्वारा इस सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 22 करोड़ 2 लाख 7 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। लेकिन संबंधित विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत व उदासीनता के कारण एक सप्ताह काम करने के बाद दो महीने से सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। खुले गड्ढों के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं, जिससे जनता में भारी आक्रोश है।

डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग से तत्काल बातचीत कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। वहीं, विवेकानंद पाण्डेय ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर भी आरोप लगाया कि यह साजिश है ताकि सड़क कार्य में बाधा डालकर भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता को नुकसान पहुँचाया जा सके, जिसे वे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देंगे।विवेकानंद पाण्डेय ने बताया कि वे जल्द ही लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव से भी शिकायत करेंगे। विधायक विरेंद्र यादव की भूमिका पर निशाना साधते हुए पाण्डेय ने कहा, “जनप्रतिनिधि सिर्फ़ नारियल फोड़कर फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं, जनता की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं। दो महीने से सड़क निर्माण बंद है, लेकिन उन्हें यह समस्या नजर नहीं आ रही।”

ज्ञात हो कि इस सड़क को लेकर वर्ष 2015 में भी छात्रनेता विवेकानंद पाण्डेय के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन हुआ था, जिसमें सपा सरकार के आदेश पर बेरहम लाठीचार्ज, 69 नामजद मुकदमे और 900 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जेल भेजने जैसे मामले सामने आए थे। बाद में पाण्डेय पर गुंडा एक्ट लगाकर जिला बदर भी किया गया था।इस दौरान रामअवध राम, छोटेलाल यादव, राहुल दूबे, मनोज कुशवाहा, राजेन्द्र टंडन, अतुल पाण्डेय, रुद्रामणि त्रिपाठी, शिव यादव, सुबाष यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस उपाधीक्षक शुभम वर्मा को एसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित
Next: शराब पीने से बिगड़ी तबियत, युवक की संदिग्ध मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

c2fac827-bdad-4fc5-87f7-8a6c230cdb33

पुलिस ने 2.970 किलो गांजा, तमंचा व कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-08-2026
360fdd61-3677-43b7-a8db-41d60a5a9627

पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया, आभूषण बरामद

ब्यूरो 09-08-2026
eb78d922-1e97-45ed-81f8-850c9d1179f5

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमानियां वन रेंज में पौधरोपण, 2.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा

ब्यूरो 09-08-2026
0b2acd11-bd72-46dd-b0bb-37d7a6ead8df

युवाओं का राहुल गांधी के प्रति आकर्षण यूपी में बदलते राजनीतिक समीकरण का संकेत : डॉ. जनक कुशवाहा

ब्यूरो 09-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.