जमानियां (गाजीपुर)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर रविवार को जमानियां वन रेंज क्षेत्र में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी जयशंकर प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने प्रमुख मार्गों एवं लिंक मार्गों के किनारे विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे लगाए। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जमानियां वन रेंज को कुल 2.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है। पौधरोपण लगभग 111 हेक्टेयर क्षेत्रफल में किया गया है। पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का चयन किया गया।
अधिकारियों के मुताबिक पौधरोपण अभियान में औसतन 10 रुपये प्रति पौधे की दर से करीब 20 लाख रुपये खर्च हुए हैं। वन क्षेत्राधिकारी जयशंकर प्रसाद वर्मा ने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित कर पेड़ बनने तक उनकी नियमित देखभाल करना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों की लगातार निगरानी की जा रही है। वन विभाग ने मार्गों के किनारे लगाए गए पौधों को मवेशियों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए ग्रामीणों को भी सचेत किया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि पौधों को मवेशियों द्वारा चराए जाने पर रोक रहेगी। किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर पौधों को तोड़ने, नष्ट करने या नुकसान पहुंचाने पर संबंधित के खिलाफ प्रचलित कानूनी प्रावधानों के तहत जुर्माना एवं कारावास सहित कार्रवाई की जाएगी। पौधरोपण अभियान के दौरान वन निरीक्षक अशोक यादव, वन दरोगा पुनीत, सत्येंद्र गुप्ता, अजीत राय दारा, अंकित सिंह, रविकांत सिंह यादव एवं अरविंद यादव सहित वन