Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस ने 2.970 किलो गांजा, तमंचा व कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
c2fac827-bdad-4fc5-87f7-8a6c230cdb33

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस ने दो अभियुक्तों को 2.970 किलोग्राम अवैध गांजा, .315 बोर के तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 08 अगस्त 2026 को थानाध्यक्ष नोनहरा विवेक कुमार तिवारी मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कासिमाबाद-अटवा मोड़ रोड स्थित ग्राम चकफरीद के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो किलो 970 ग्राम अवैध गांजा (दो बंडल), एक .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP61BQ8604) भी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अकबर रायनी पुत्र आजाद रायनी, निवासी ग्राम डाही उर्फ डहिया, थाना कासिमाबाद, उम्र 22 वर्ष तथा हरिओम जायसवाल पुत्र रमाकान्त जायसवाल, निवासी ग्राम चक जैनब, थाना बरेसर, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना नोनहरा में मु0अ0सं0 262/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार अकबर रायनी के खिलाफ थाना बरेसर, मुहम्मदाबाद एवं कासिमाबाद में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, एससी/एसटी एक्ट, दंगा एवं अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। वर्तमान मुकदमे को मिलाकर उसके खिलाफ कुल सात मामलों का उल्लेख किया गया है। वहीं हरिओम जायसवाल के खिलाफ थाना बरेसर एवं जमानियां में पूर्व से पांच मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है, जिनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, मारपीट एवं धमकी से संबंधित मामले शामिल हैं। वर्तमान मुकदमे को मिलाकर उसके खिलाफ कुल छह मामलों का उल्लेख किया गया है।

बरामदगी

  • 2.970 किलोग्राम अवैध गांजा, दो बंडल
  • एक .315 बोर का अवैध तमंचा
  • एक जिंदा कारतूस .315 बोर
  • एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, पंजीकरण संख्या UP61BQ8604

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

अभियान में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय हमराह तथा उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी मय हमराह, थाना नोनहरा की पुलिस टीम शामिल रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया, आभूषण बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

c2fac827-bdad-4fc5-87f7-8a6c230cdb33

पुलिस ने 2.970 किलो गांजा, तमंचा व कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-08-2026
360fdd61-3677-43b7-a8db-41d60a5a9627

पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया, आभूषण बरामद

ब्यूरो 09-08-2026
eb78d922-1e97-45ed-81f8-850c9d1179f5

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमानियां वन रेंज में पौधरोपण, 2.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा

ब्यूरो 09-08-2026
0b2acd11-bd72-46dd-b0bb-37d7a6ead8df

युवाओं का राहुल गांधी के प्रति आकर्षण यूपी में बदलते राजनीतिक समीकरण का संकेत : डॉ. जनक कुशवाहा

ब्यूरो 09-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.