Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शराब पार्टी में पुरानी रंजिश ने ली जान, मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 30-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250530-WA0000.jpg

जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के देवढ़ी गांव में शुक्रवार रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी जमानिया में भर्ती कराया गया है। पुलिस को शुक्रवार देर शाम देवढ़ी गांव स्थित कंपोजिट शराब की दुकान से लगभग 200 मीटर दूर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो मृतक की पहचान चंदौली जनपद के परसडीहा गांव निवासी विनोद बिंद (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई। उसके भाई रमेश बिंद ने शव की पहचान की।

पुलिस को घटनास्थल पर छानबीन के दौरान एक टूटी हुई घड़ी मिली, जिसे मृतक की पत्नी वंदना ने जलालपुर (चंदौली) निवासी विवेक सिंह की बताई। इसके बाद पुलिस ने विवेक के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। कुछ देर बाद विवेक स्वयं थाने पहुंचा और पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की। पूछताछ में विवेक ने बताया कि उसका और विनोद का पुराना विवाद था। शुक्रवार रात शराब पीते समय दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने पीछे से लोहे की रॉड से विनोद के सिर पर वार कर दिया। विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस जब विवेक को घटनास्थल पर लेकर गई, तभी उसने मौके का फायदा उठाकर पहले से छिपा रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विवेक के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया। सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सीमांकन में बाधा डालने पर होगी सख्त कार्रवाई: एसडीएम
Next: आपदा मित्रों का प्रदेश सम्मेलन सम्पन्न, न्यूनतम वेतन और बीमा की मांग को लेकर उठी बुलंद आवाज

हो सकता है आप चूक गए हों

ec23c819-1346-4302-a992-882d39794817

फर्जी लेटर पैड मामले में एफआईआर के विरोध में धरने पर बैठे चेयरमैन

ब्यूरो 08-08-2026
e866f58c-0780-49fb-8743-835e86adaa4b

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद चुनाव संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखी लोकतंत्र की बारीकियां

ब्यूरो 08-08-2026
4e8ab1a4-c8f7-42ff-b95b-8270b224166b

बरेसर पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई

ब्यूरो 08-08-2026
c18c977f-7edd-4a37-8171-57b38f7996c2

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई

ब्यूरो 08-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.