Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बेटाबर खुर्द में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल, बारा ने चकिया को सात विकेट से दी मात

ब्यूरो 31-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250531-WA0033.jpg

जमानियां। तहसील क्षेत्र के बेटाबर खुर्द गांव में अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार की रात रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल में बारा और चकिया की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें बारा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चकिया को सात विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच 10-10 ओवरों का रहा। टॉस जीतकर बारा की टीम ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चकिया की टीम निर्धारित 10 ओवरों में सात विकेट खोकर महज 60 रन ही बना सकी। जवाबी पारी में बारा के बल्लेबाजों ने धैर्य के साथ खेलते हुए लक्ष्य को महज तीन विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

मैच समाप्ति के बाद विजेता टीम को ज़िला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने कप प्रदान कर खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। इस दौरान बारा टीम के नजमुद्दीन को बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द मैच” चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने वाले खिलाड़ी ओमकार को “मैन ऑफ द सीरीज” से सम्मानित किया गया।मैच में अंपायर की भूमिका रमेश कुमार और घनश्याम तिवारी ने निभाई, जबकि कमेंट्री वरुण पाठक ने की और स्कोरिंग की जिम्मेदारी रजनीकांत ने संभाली। इस मौके पर भदौरा ब्लॉक के ज़िला पंचायत सदस्य अशोक कुमार ‘आंसू’, ओमप्रकाश वर्मा, अंजनी तिवारी, राजेश्वर मास्टर, डिंपल भारती, पियूष भारती, संजीव भारती, मुन्ना कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, युवक गंभीर रूप से घायल
Next: दहेज न देने पर विवाहिता की गला दबाकर निर्मम हत्या, पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

c2fac827-bdad-4fc5-87f7-8a6c230cdb33

पुलिस ने 2.970 किलो गांजा, तमंचा व कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-08-2026
360fdd61-3677-43b7-a8db-41d60a5a9627

पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया, आभूषण बरामद

ब्यूरो 09-08-2026
eb78d922-1e97-45ed-81f8-850c9d1179f5

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमानियां वन रेंज में पौधरोपण, 2.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा

ब्यूरो 09-08-2026
0b2acd11-bd72-46dd-b0bb-37d7a6ead8df

युवाओं का राहुल गांधी के प्रति आकर्षण यूपी में बदलते राजनीतिक समीकरण का संकेत : डॉ. जनक कुशवाहा

ब्यूरो 09-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.