Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

क्रिकेट मैच के दौरान विवाद: दबंगों ने युवक को पीटा, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

ब्यूरो 01-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव में क्रिकेट मैच के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। खेल के दौरान उपजे विवाद में गांव के ही दो युवकों ने अनमोल राय नामक युवक को गालियां देते हुए बेरहमी से पीट डाला। घटना के बाद जब कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, तो पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। मामले में एसपी के निर्देश पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मई की सुबह करीब 10 बजे गांव में क्रिकेट मैच चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो युवक जबरन खेलने की जिद करने लगे। मना करने पर दोनों ने अनमोल राय को पहले गालियां दीं और फिर स्टंप से मारना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने अनमोल को जमीन पर पटक कर लात-घूंसे से पीटा। शोर सुनकर मौके पर दुर्गेश राय, बीरबल राय समेत अन्य ग्रामीण और खिलाड़ी पहुंचे, जिन्होंने किसी तरह बीच-बचाव कर अनमोल की जान बचाई। गंभीर रूप से घायल अनमोल ने स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई न होने पर सीधे पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से शिकायत की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार,  30 टेट्रा पैक ‘ब्लू लाइम’ शराब बरामद
Next: हेट स्पीच मामले में दोषी अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द, सीट घोषित हुई रिक्त

हो सकता है आप चूक गए हों

e47167b2-e726-4ad7-861f-7feb1c7fa666

गृहकर में अप्रत्याशित वृद्धि से सभासदों व नागरिकों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो 10-08-2026
dc4d7e85-5071-4def-8e0d-0c3c6e860478

सावन की दूसरी सोमवारी पर बलुआ घाट में भव्य भंडारा, कांवरियों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

ब्यूरो 10-08-2026
92544aa1-4e55-4d25-9a38-13f8e2a1d265

नवागत अधिशासी अभियंता प्रहलाद कुमार का विद्युत मजदूर पंचायत ने किया स्वागत

ब्यूरो 10-08-2026
478f96ac-9711-49c4-a9a3-4a27364c7f02

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

ब्यूरो 10-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.