Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सावन की दूसरी सोमवारी पर बलुआ घाट में भव्य भंडारा, कांवरियों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

ब्यूरो 10-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
dc4d7e85-5071-4def-8e0d-0c3c6e860478

जमानिया। सावन मास की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर रविवार की शाम नगर स्थित बलुआ घाट पर मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में कांवरियों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एआरपी अरविंद कुमार सिंह ने मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं कांवरियों को भोजन एवं प्रसाद वितरित कर उनकी सेवा की। इस दौरान घाट पर श्रद्धा और सेवा का माहौल बना रहा। समिति के अध्यक्ष कमल चंद्र बाबा ने कहा कि मां गंगा के पावन तट पर कांवरियों की सेवा करना परम सौभाग्य की बात है। समिति पिछले कई वर्षों से इस परंपरा का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करती आ रही है। भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन एवं प्रसाद वितरण में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप वर्मा, संतोष शर्मा, शशिशेखर उपाध्याय, सुभाष चौरसिया, दिलीप वर्मा, विवेकानंद वर्मा, सुनील प्रजापति, सागर वर्मा, मनीष पटवा, भोलू गुप्ता, नितेश निगम, जानी शर्मा और रौशन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नवागत अधिशासी अभियंता प्रहलाद कुमार का विद्युत मजदूर पंचायत ने किया स्वागत
Next: गृहकर में अप्रत्याशित वृद्धि से सभासदों व नागरिकों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हो सकता है आप चूक गए हों

64d5d77c-8ff9-4320-9321-d23d810bf885

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग मामले का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

ब्यूरो 10-08-2026
2caa834c-b150-4e0d-a89c-324c50eda66c

बहरियाबाद पुलिस ने 29 साल पुराने आबकारी मामले के वारंटी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 10-08-2026
31d3d2f7-ae87-42a8-9fa1-7822b98b3422

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में किया पैदल गश्त

ब्यूरो 10-08-2026
818d894b-5084-4d42-9149-bae223e0044d

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 10-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.