गाजीपुर। थाना बरेसर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकदरिया गांव निवासी एक युवक को पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उ0नि0 कृष्णकुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ मु0अ0सं0 97/2025 धारा 137(2), 87, 65(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र उमेश राजभर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम चकदरिया, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे सिपाह शिवमंदिर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के खिलाफ उपरोक्त धाराओं में मामला पहले से दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 कृष्णकुमार पाण्डेय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा सके।