गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहरियाबाद पुलिस ने एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटी अभियान के दौरान एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन मय हमराह वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने रामराज मुसहर पुत्र पुरुषोत्तम, निवासी ग्राम बघांव, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास अपराध संख्या 155/97, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर से संबंधित है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन मय हमराह, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।