Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में किया पैदल गश्त

ब्यूरो 10-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
31d3d2f7-ae87-42a8-9fa1-7822b98b3422

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत सोमवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत पुलिस बल ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

इसके साथ ही जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों द्वारा संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ अथवा अशोभनीय व्यवहार करने वाले शोहदों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Next: बहरियाबाद पुलिस ने 29 साल पुराने आबकारी मामले के वारंटी को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

64d5d77c-8ff9-4320-9321-d23d810bf885

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग मामले का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

ब्यूरो 10-08-2026
2caa834c-b150-4e0d-a89c-324c50eda66c

बहरियाबाद पुलिस ने 29 साल पुराने आबकारी मामले के वारंटी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 10-08-2026
31d3d2f7-ae87-42a8-9fa1-7822b98b3422

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में किया पैदल गश्त

ब्यूरो 10-08-2026
818d894b-5084-4d42-9149-bae223e0044d

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 10-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.