Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्टेशन बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, अवैध कब्जे ध्वस्त

ब्यूरो 02-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250602-WA0011.jpg

जमानिया। स्टेशन बाजार क्षेत्र में सोमवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई बरेसर नहर से लेकर सब्जी मंडी, गांधी चौक, गल्ला मंडी और राधा कृष्ण मंदिर मार्ग तक की गई। इस दौरान सड़कों और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार रामनारायण वर्मा, क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी, नगरपालिका कर्मचारी तथा कोतवाली पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि यदि भविष्य में सड़क या नाली पर दुकान या सामान लगाया गया, तो जुर्माना सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि गांधी चौक से राधा कृष्ण मंदिर और गल्ला मंडी तक का मार्ग पहले से ही संकरा है। ऐसे में दुकानदारों द्वारा पटरी और नाली तक फैलाए गए अतिक्रमण के चलते प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी। अभियान के बाद स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की इस सख्त कार्यवाही की सराहना की। लोगों ने उम्मीद जताई कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रह सके।

क्षेत्रीय भ्रमण करते उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वांछित अभियुक्त मंगेश राजभर गिरफ्तार, बरेसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Next: स्टेशन बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, अवैध कब्जे ध्वस्त

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.