Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

परसडीहा निवासी हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

ब्यूरो 02-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पहले हुए विनोद बिंद हत्याकांड के दूसरे फरार आरोपी को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिवशंकर, निवासी परसडीहा, थाना कन्दवा, जनपद चंदौली, को पुलिस ने तलाशपुर मोड़ के पास उस समय पकड़ा जब वह बिहार भागने की फिराक में वाहन की तलाश कर रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को कोतवाली लेकर पहुंची, जहां उससे सघन पूछताछ की गई। पूछताछ में शिवशंकर ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पुरानी रंजिश के चलते विनोद बिंद के सिर पर रॉड से हमला कर उसकी हत्या की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी बरामद कर ली, जिसे वह छिपाकर रखा था।मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया।गौरतलब है कि बीते गुरुवार को देवढ़ी नहर किनारे चंदौली जनपद के परसडीहा निवासी 27 वर्षीय विनोद बिंद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शव के सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट के निशान पाए गए थे। मौके से 280 रुपये नकद और एक बीयर की बोतल भी बरामद की गई थी।

शव की पहचान मृतक के भाई रमेश बिंद ने की, जिसने दो युवकों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के एक दिन बाद ही पुलिस ने एक आरोपी को हाफ एनकाउंटर के दौरान तमंचा और हत्या में प्रयुक्त रॉड के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अब तक हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मृतक विनोद बिंद एक प्राइवेट नौकरी करता था और घटना से आठ दिन पहले ही अपने घर आया था। घटना वाले दिन वह अपने ससुराल हमीदपुर (कोतवाली क्षेत्र) में नंदलाल बिंद के घर गया था, जिसके बाद उसका शव नहर किनारे मिला था।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्टेशन बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, अवैध कब्जे ध्वस्त
Next: बिजली संकट गहराया: छह घंटे की कटौती, गर्मी और उमस में बढ़ेगी लोगों की परेशानी

हो सकता है आप चूक गए हों

64d5d77c-8ff9-4320-9321-d23d810bf885

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग मामले का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

ब्यूरो 10-08-2026
2caa834c-b150-4e0d-a89c-324c50eda66c

बहरियाबाद पुलिस ने 29 साल पुराने आबकारी मामले के वारंटी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 10-08-2026
31d3d2f7-ae87-42a8-9fa1-7822b98b3422

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में किया पैदल गश्त

ब्यूरो 10-08-2026
818d894b-5084-4d42-9149-bae223e0044d

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 10-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.