Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नकल करते पकड़े गए सात छात्र-छात्राएं रिस्टीकेट, परीक्षा केंद्र पर बढ़ाई गई सख्ती

ब्यूरो 02-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250602-WA0016.jpg

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 2 जून को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। हालांकि परीक्षा के दौरान सात छात्र-छात्राएं अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़े गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से रिस्टीकेट कर दिया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा में कुल 1509 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1476 छात्र उपस्थित रहे और 33 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु प्रॉक्टोरियल बोर्ड, आंतरिक उड़ाका दल की टीम एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल ने सघन निगरानी की। इस दौरान सात परीक्षार्थी अनुचित साधनों (यूएफएम) का उपयोग करते हुए पकड़े गए, जिनके खिलाफ विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें रिस्टीकेट किया गया है। प्राचार्य ने बताया कि यह कार्रवाई नकल पर रोक लगाने की दिशा में एक सख्त संदेश है।प्राचार्य ने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्र पर पहले से ही कड़े सुरक्षा प्रबंध थे, इसके बावजूद नकल के प्रयासों ने प्रशासन को और अधिक सतर्क कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को पूरी तरह रोकने के लिए और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में नकलचियों में भय का माहौल है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिजली संकट गहराया: छह घंटे की कटौती, गर्मी और उमस में बढ़ेगी लोगों की परेशानी
Next: स्पोर्ट्स अवार्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन, गाजीपुर बना खेल प्रतिभाओं का गढ़

हो सकता है आप चूक गए हों

64d5d77c-8ff9-4320-9321-d23d810bf885

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग मामले का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

ब्यूरो 10-08-2026
2caa834c-b150-4e0d-a89c-324c50eda66c

बहरियाबाद पुलिस ने 29 साल पुराने आबकारी मामले के वारंटी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 10-08-2026
31d3d2f7-ae87-42a8-9fa1-7822b98b3422

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में किया पैदल गश्त

ब्यूरो 10-08-2026
818d894b-5084-4d42-9149-bae223e0044d

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 10-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.