गाजीपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर के तत्वावधान में मोतीलाल पी.जी. कॉलेज, सैदपुर, गाजीपुर के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में प्रतिभाग करने वाली प्रमुख कंपनी विजन इंडिया प्रा. लि. द्वारा सुजुकी मोटर्स, गुजरात प्रा. लि. में ट्रेनी पद के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।
रोजगार मेले में लगभग 500 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के उपरांत कुल 252 अभ्यर्थियों का अंतिम राउंड हेतु चयन किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ना था। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से कराए जाने की योजना है, जिससे जिले के बेरोजगार युवाओं को लाभ मिल सके।