Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हसनपुरा पंचायत भवन चोरी: सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर ग्रामीणों का धरना

ब्यूरो 04-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250604-WA0004.jpg

जमानियां (रेवतीपुर)। हसनपुरा गांव स्थित पंचायत भवन से लाखों रुपये के सामान की चोरी के मामले में दोषी सचिव आर.एन. पाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। ग्राम प्रधान ऋषिकेश राय के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने दोषी सचिव की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। धरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। अंततः उच्च अधिकारियों द्वारा टेलीफोन पर कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिए जाने के बाद लगभग दो घंटे बाद धरना स्थगित कर दिया गया।

ग्राम प्रधान ऋषिकेश राय ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें धरना समाप्त करने का दबाव डाला जा रहा है, लेकिन वे जनहित और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। धरना स्थल पर मौजूद छात्र नेता अनुप राय ने सचिव को बचाने की साजिश को निंदनीय बताते हुए कहा कि यह आंदोलन अब केवल गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र की आवाज बन चुका है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुजीत राय ने भी प्रदर्शन को समर्थन देते हुए कहा कि एक अधिकारी द्वारा प्रधान को धमकाया जाना अत्यंत आपत्तिजनक है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन में ग्रामीण दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और लगातार दोषी सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते रहे। इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष जवाहिर राम, फुन्नू, चिन्नी लाल, शिवकुमार, भरत यादव, दीनानाथ पांडेय, बब्बन राम, शिवशंकर, संतोष, मुन्ना, झुन्ना डॉक्टर, जितेंद्र राम सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।धरने के संबंध में बीडीओ जमालुद्दीन खां ने बताया कि ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें दोषी सचिव के विरुद्ध जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। हालांकि ग्रामीणों के तेवर से स्पष्ट है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह आंदोलन और भी व्यापक रूप ले सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हसनपुरा पंचायत भवन चोरी: सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर ग्रामीणों का धरना
Next: गंगा दशहरा को लेकर प्रशासन सतर्क, घाटों का निरीक्षण—चक्काबांध घाट पर स्नान पूरी तरह प्रतिबंधित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.