Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त पहल, लोगों को दी गई सुरक्षा की जानकारी

ब्यूरो 05-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250606-WA0008.jpg

जमानिया। अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे, दानापुर मंडल के निर्देशन में दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से सटे समपार फाटक संख्या 86बी पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य रेलवे फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और आमजन को सतर्क व जागरूक बनाना था। इस जागरूकता अभियान का नेतृत्व रेलवे सुरक्षा बल दिलदारनगर के निरीक्षक प्रभारी महेंद्र प्रसाद दुबे, उपनिरीक्षक नवीन कुमार, जीआरपी प्रभारी जैदान सिंह, स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार श्रीवास्तव, यातायात निरीक्षक संजय कुमार और अन्य रेलवे कर्मियों ने किया।

अभियान के दौरान रेलवे और पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम ने रैली निकालकर समपार फाटक से गुजरने वाले राहगीरों, बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी। लोगों को समझाया गया कि ट्रेन गुजरने के समय फाटक पार करना जानलेवा हो सकता है। साथ ही मोबाइल, म्यूजिक सिस्टम या इयरफोन के इस्तेमाल से बचने की अपील की गई। अधिकारियों ने विशेष रूप से अनमंदित (अनगेटेड) फाटकों पर दोनों ओर देख कर ही पार करने की हिदायत दी। रेलवे अधिकारियों ने लोगों को यह भी जानकारी दी कि रेलवे क्रॉसिंग पर लापरवाही या अवैध रूप से लाइन पार करना कानूनन दंडनीय अपराध है, जो न केवल कानून के उल्लंघन का मामला है, बल्कि इससे जान भी जोखिम में पड़ती है। अभियान के अंत में लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरित किए गए। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और रेलवे द्वारा किए जा रहे सुरक्षा प्रयासों का समर्थन करने का संकल्प लिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स का पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरक कदम
Next: विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स का वृक्षारोपण अभियान: दिया ‘Go Green, Breathe Clean’ का संदेश

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.