गाजीपुर। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसते हुए गाजीपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। नोनहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कुख्यात और शातिर अपराधी सोनू उर्फ अनीश खां को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार सुबह ग्राम फत्तेहपुर अटवा स्थित शिव मंदिर के पास की गई। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना नोनहरा के प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर सटीक कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से एक नाजायज तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
अपराध की लंबी फेहरिस्त
पुलिस के अनुसार, सोनू उर्फ अनीश खां गाजीपुर जिले के चार थानों में दर्जनों संगीन मुकदमों में वांछित रहा है। आरोपी के खिलाफ गौवध, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की नई धाराओं में कुल 12 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि यह आरोपी किसी अकेली आपराधिक गतिविधि में नहीं, बल्कि एक पूरे गैंग का संचालन करता है।
आरोपी का परिचय
नाम: सोनू उर्फ अनीश खां
उम्र: लगभग 28 वर्ष
पता: ग्राम नोनहरा, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर
अपराधिक इतिहास: गाजीपुर के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे, संगठित गिरोह से संबंध
टीम का सराहनीय प्रयास
इस सफलता में उपनिरीक्षक अजय कुमार और चौकी प्रभारी अटवा मोड़ के नेतृत्व में नोनहरा थाना पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना करते हुए अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।पुलिस की तत्परता से एक बड़ा अपराध टल गया और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर जनता में भरोसा और मजबूत हुआ है।