गाजीपुर| जनपद में पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में महिला सहायता प्रकोष्ठ / परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु आज महत्वपूर्ण पहल की गई। दिनांक 18.09.2025 को केंद्र में पति-पत्नी से जुड़े कुल 17 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें से 04 ऐसे मामले थे जो लंबे समय से विवादित चल रहे थे, लेकिन काउंसलर्स और पुलिस अधिकारियों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में आपसी समझ बनाते हुए बिना किसी दबाव के राजी-खुशी विदाई कराई गई, जिससे चार बिखरे हुए परिवार फिर से एक हो सके।
प्रकरणों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:
04 प्रकरणों में सफल मध्यस्थता कराई गई, पति-पत्नी साथ लौटे
05 मामलों में कानूनी कार्यवाही का सुझाव देते हुए फाइल बंद की गई
02 प्रकरणों में आपसी समझ बनने के बाद मामला समाप्त
बाकी बचे मामलों में मध्यस्थता जारी, अगली तिथि निर्धारित
मामलों के समाधान में जिन अधिकारियों व काउंसलरों की भूमिका प्रमुख रही:
कमरूद्दीन (काउंसलर)
विक्रमादित्य मिश्र (काउंसलर)
शशि सिंह, प्रभारी, महिला सहायता प्रकोष्ठ
महिला आरक्षी रागिनी चौबे
महिला आरक्षी संध्या
महिला आरक्षी अभिलाषा
महिला आरक्षी सोनाली
आरक्षी शिव शंकर यादव
होमगार्ड शैलेश सिंह
महिला सहायता प्रकोष्ठ की इस सराहनीय पहल से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस विभाग न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बल्कि टूटते परिवारों को जोड़ने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।