Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव एवं मेला सम्पन्न, महिला किसानों की भागीदारी पर दिया गया जोर

ब्यूरो 06-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251006-WA0033.jpg

गाजीपुर| कृषि विभाग के तत्वावधान में जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव एवं मेला का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, पी.जी. कॉलेज, गाजीपुर के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री दिनेश कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल ने लहुरी ओमेन काशी कृषक उत्पादक संगठन, रामधारी प्रोडक्शन महर्षि कण्व ऋषि, एवं श्री फैमिली रेस्टोरेंट द्वारा मोटे अनाज से तैयार रेसिपी की सराहना की। उन्होंने अन्य कृषि उत्पादक संगठनों से भी ऐसे पौष्टिक भोज्य पदार्थों को बाजार में उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ‘श्री अन्न’ (मोटा अनाज) के प्रति पुरुष किसानों के साथ-साथ महिला किसानों को भी जागरूक किया जाना चाहिए ताकि वे इससे बने खाद्य पदार्थों का निर्माण कर आत्मनिर्भर बन सकें तथा कृषक उत्पादक संगठनों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। महोत्सव के दौरान श्री अन्न से बनी रेसिपी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें

प्रथम स्थान – रामधारी प्रोडक्शन महर्षि कण्व ऋषि,

द्वितीय स्थान – लहुरी ओमेन काशी कृषक उत्पादक संगठन, तथा

तृतीय स्थान – श्री फैमिली रेस्टोरेंट को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को मोटे अनाज की खेती से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और उन्हें पराली न जलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता घटती है और वायु प्रदूषण बढ़ता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा सरसों, चना, मटर एवं मसूर की उन्नतशील प्रजातियों के 100 मिनी किट किसानों में वितरित किए गए। महोत्सव में कृषि वैज्ञानिक डा. विनोद कुमार सिंह, डा. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डा. ओमकार सिंह, डा. दीपक प्रजापति, एवं डा. एस.के. सिंह ने किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही विभिन्न विभागों — उद्यान, गन्ना, दुग्ध विकास संघ, बाल संरक्षण, पशु चिकित्सा, इफको आदि — के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई और सूचना स्टॉल भी लगाए। कार्यक्रम का समापन विषय वस्तु विशेषज्ञ मुकेश सिंह द्वारा उपस्थित किसानों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक 11 अक्टूबर को
Next: एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कैंप में मेजर जनरल धर्म राज राय, (वीएसएम) का प्रेरक सत्र — कैडेट्स को दिया SSB सफलता का मंत्र

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.