उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के अंतर्गत आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है —
1. पैदल गश्त एवं जागरूकता अभियान:
मिशन शक्ति अभियान को सार्थक बनाने के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान मिशन शक्ति के तहत आमजन को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
2. रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम:
मिशन शक्ति केन्द्रों द्वारा GRP और RPF के सहयोग से रेलवे स्टेशन पर महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा अधिकारों एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा उन्हें जागरूक किया गया।
3. एंटी रोमियो टीम की कार्यवाही:
अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण व चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध तत्वों पर निगरानी रखी गई तथा शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई।
4. वाहन चेकिंग अभियान:
पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें हूटर, काली फिल्म, लाल-नीली बत्ती, तथा नंबर प्लेट पर धार्मिक या जातिगत प्रतीक/शब्द अंकित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इसके अलावा स्टंट करने वाले चालकों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए।