Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

माघ पूर्णिमा पर बड़ा हादसा टला, गंगा में डूबते दंपती की पीएसी ने बचाई जान

ब्यूरो 01-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260201-WA0024

गाजीपुर। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर ददरीघाट पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्नान करते समय गहरे पानी में डूब रहे पति-पत्नी को 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर, वाराणसी की बाढ़ राहत टीम और स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ी बाग निवासी सुषमा ओझा अपने पति अमर ओझा के साथ गंगा स्नान कर रही थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से सुषमा ओझा गहरे पानी में चली गईं। पत्नी को डूबता देख अमर ओझा भी उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों असंतुलित होकर डूबने लगे। घटना होते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। घाट पर तैनात 34वीं बटालियन पीएसी की 13 सदस्यीय बाढ़ आपदा राहत टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम के जवान लाल यादव और सोनू कुमार वर्मा ने बिना देरी किए गंगा में छलांग लगाई। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों के सहयोग से प्लाटून कमांडर मुख्तार यादव के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल योगानंद मिश्रा, लांस नायक दिलीप कुमार सिंह सहित पूरी टीम ने समन्वय के साथ दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।nरेस्क्यू के बाद सुषमा ओझा ने भावुक होकर पीएसी जवानों और स्थानीय गोताखोरों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समय पर मदद न मिलती तो कोई अनहोनी हो सकती थी। पीएसी टीम ने श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने और सावधानी बरतने की अपील भी की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आत्मनिर्भर भारत बजट 2026-27: रक्षा मजबूत, विकास पर जोर, आम आदमी को सीमित राहत
Next: सीडीओ ने कृषि विज्ञान केंद्र की हाईटेक नर्सरी का किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.