Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में

ब्यूरो 05-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| जनपद गाजीपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नंदगंज पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0–39/2026, धारा 305(a), 331(4) बीएनएस से संबंधित मामले में उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव ने हमराहियों के साथ चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पहलवानपुर नहर पुलिया के पास से अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शशिकान्त पुत्र घरभरन बिन्द (उम्र लगभग 20 वर्ष) तथा शुभम कुमार उर्फ छोटेलाल बिन्द पुत्र सुदामा बिन्द (उम्र लगभग 18 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम किशोहरी, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर शामिल हैं। इसके साथ ही एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का एक मोनो ब्लॉक पम्प सेट और एक समरसेबल पम्प बरामद किया है। अभियुक्तों और बाल अपचारी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध इसी मामले में पूर्व से भी धारा 305(a), 331(4), 317(2) बीएनएस के तहत थाना नंदगंज में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव सहित थाना नंदगंज की टीम शामिल रही।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उच्च शिक्षा के शिक्षकों में रोष, कैशलेस चिकित्सा सुविधा से वंचित रखने पर मंत्री को पत्र
Next: रेलवे क्रॉसिंग के पास से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सुहवल पुलिस की तत्परता

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.