Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बसपा ने 2027 चुनाव की तैयारी तेज की, पिछड़ा वर्ग को साधने पर जोर

ब्यूरो 30-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
8cc01601-1c66-4547-9dbf-8533aef82185

जमानियां (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को जमानियां तहसील मुख्यालय स्थित कुमार लॉन में पिछड़ा वर्ग भाईचारा कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति की जानकारी दी गई।

बैठक की अध्यक्षता मास्टर दयाराम बिंद और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद परवेज खान ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी 2027 के चुनाव में अपनी पुरानी ‘सोशल इंजीनियरिंग’ रणनीति के तहत दलित, ब्राह्मण और गैर-यादव पिछड़ा वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। इसके लिए प्रदेशभर में भाईचारा कमेटियों को सक्रिय किया जा रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने संगठन की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के निर्देश दिए। बैठक में चंद्रपाल मौर्य को पिछड़ा वर्ग भाईचारा कमेटी का नया संयोजक नियुक्त किया गया। इस दौरान कुणाल मौर्य, हिरन कुशवाहा, रामपतिरम, शिवशंकर, मास्टर जमील खान, लाल मोहन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Next: बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण, जिला जज, डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

हो सकता है आप चूक गए हों

Screenshot

गहमर तिहरे हत्याकांड: तीन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई

ब्यूरो 30-06-2026
d37f9a05-6f60-46cc-a24b-f2ebaf64f985

बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण, जिला जज, डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

ब्यूरो 30-06-2026
8cc01601-1c66-4547-9dbf-8533aef82185

बसपा ने 2027 चुनाव की तैयारी तेज की, पिछड़ा वर्ग को साधने पर जोर

ब्यूरो 30-06-2026
ab4a0bc0-ca1d-4203-87bd-9de0695705ec

पुलिस ने अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 30-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.