Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गहमर तिहरे हत्याकांड: तीन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई

ब्यूरो 30-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot

Screenshot

गाजीपुर। थाना गहमर क्षेत्र में 24 दिसंबर 2025 को हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड के तीन आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गतिविधियों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई थी और आमजन में भय का माहौल व्याप्त हो गया था।

पुलिस के मुताबिक, 24 दिसंबर 2025 को गहमर पट्टी खेलू राय स्थित एक तालाब के पास विक्की सिंह, सौरभ सिंह और अंकित सिंह की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने विभिन्न चरणों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जबकि कुछ आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। बाजार, स्कूल-कॉलेज और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। पीड़ित परिवारों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी की तैनाती कर लगातार गश्त की गई तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास किए गए। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए 15 जून 2026 को आरोपी लखन उर्फ विकास सिंह के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके बाद 29 जून 2026 को अरविंद सिंह उर्फ भदाकू और अमन सिंह के विरुद्ध भी एनएसए की धारा 3(2) के अंतर्गत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि लोक व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना कायम रखने के उद्देश्य से यह कठोर कार्रवाई की गई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण, जिला जज, डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

हो सकता है आप चूक गए हों

Screenshot

गहमर तिहरे हत्याकांड: तीन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई

ब्यूरो 30-06-2026
d37f9a05-6f60-46cc-a24b-f2ebaf64f985

बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण, जिला जज, डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

ब्यूरो 30-06-2026
ab4a0bc0-ca1d-4203-87bd-9de0695705ec

पुलिस ने अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 30-06-2026
8202a354-79c4-4905-ab97-8ec770cb7872

जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो 30-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.