Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण, जिला जज, डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

ब्यूरो 30-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
d37f9a05-6f60-46cc-a24b-f2ebaf64f985

गाजीपुर। जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों की सघन तलाशी लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसके अलावा मेस (भोजनालय) में पहुंचकर बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की तथा पूरे परिसर की स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने संप्रेषण गृह में रह रहे किशोरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य, पौष्टिक भोजन, स्वच्छता और समुचित देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि संप्रेषण गृह में रह रहे प्रत्येक किशोर को सुरक्षित, स्वच्छ और संवेदनशील वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Next: गहमर तिहरे हत्याकांड: तीन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई

हो सकता है आप चूक गए हों

Screenshot

गहमर तिहरे हत्याकांड: तीन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई

ब्यूरो 30-06-2026
d37f9a05-6f60-46cc-a24b-f2ebaf64f985

बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण, जिला जज, डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

ब्यूरो 30-06-2026
ab4a0bc0-ca1d-4203-87bd-9de0695705ec

पुलिस ने अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 30-06-2026
8202a354-79c4-4905-ab97-8ec770cb7872

जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो 30-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.