गाजीपुर। जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की बैरकों और मेस सहित विभिन्न स्थानों की सघन तलाशी ली गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। बैरकों की गहन जांच कर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री की उपलब्धता की पड़ताल की गई। निरीक्षण के उपरांत जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।