Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 5 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

ब्यूरो 30-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग की विभिन्न राज्य सेक्टर योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 अगस्त 2026 कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी।

विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना, निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण योजना, केज स्थापना, मोती संवर्धन योजना, अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में नए तालाब निर्माण तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक पात्र आवेदक अब 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। परियोजनाओं की इकाई लागत, पात्रता, आवश्यक अभिलेख और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। पूर्व वर्षों में जिन आवेदकों के आवेदन निरस्त या प्रतिस्थापित हो चुके हैं, वे भी पुनः आवेदन कर सकते हैं। योजनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विकास भवन स्थित मत्स्य पालक विकास अभिकरण, गाजीपुर कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कैशलेस चिकित्सा योजना में पंजीकरण कराने की अपील, आयकर संबंधी निर्देश भी जारी
Next: जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.