Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भांवरकोल पुलिस ने पांच वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 10-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0ed7327c-7eae-40fb-9ad6-ae22233b7848

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भांवरकोल पुलिस टीम ने मारपीट एवं अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना भांवरकोल में पंजीकृत मु0अ0सं0-132/2026, धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिमन्यू भारती उर्फ मोनू उर्फ मन्नू (23) पुत्र बब्बन राम, आशीष भारती (22) पुत्र जगदयाल राम, रोहित कुमार (23) पुत्र बब्बन राम, भीमसेन कुमार भारती (22) पुत्र जगदयाल राम, सभी निवासी ग्राम दहिनवर, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर तथा राजेश कुमार (25) पुत्र हरिनाथ राम, निवासी ग्राम कबीरपुर, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भांवरकोल में निम्न मुकदमा दर्ज है—

  • मु0अ0सं0-132/2026, धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे मय हमराह, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Next: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

64d5d77c-8ff9-4320-9321-d23d810bf885

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग मामले का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

ब्यूरो 10-08-2026
2caa834c-b150-4e0d-a89c-324c50eda66c

बहरियाबाद पुलिस ने 29 साल पुराने आबकारी मामले के वारंटी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 10-08-2026
31d3d2f7-ae87-42a8-9fa1-7822b98b3422

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में किया पैदल गश्त

ब्यूरो 10-08-2026
818d894b-5084-4d42-9149-bae223e0044d

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 10-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.