Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शादी में बाधा डालकर 25 हजार रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 15-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
248ed64c-048a-4b22-bc27-35bcaa3c0606

गहमर। थाना गहमर पुलिस ने शादी में बाधा डालने, 25 हजार रुपये की मांग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को उपनिरीक्षक शिवपूजन मय पुलिस टीम द्वारा मां कामाख्या मंदिर के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मु0अ0सं0 176/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त राकेश उपाध्याय (30) पुत्र हरीश उपाध्याय, निवासी ग्राम बरेजी, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना गहमर में धारा 115(2), 308(5) एवं 324(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर शादी में बाधा डालने, 25 हजार रुपये की मांग करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवपूजन, चौकी प्रभारी देवल, मय हमराह थाना गहमर शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

हो सकता है आप चूक गए हों

248ed64c-048a-4b22-bc27-35bcaa3c0606

शादी में बाधा डालकर 25 हजार रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 15-08-2026
db039d0e-6e61-4e89-a6f4-0489f08e88c1

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

ब्यूरो 15-08-2026
CSF-Logo-500x280

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस कार्यालय में किया ध्वजारोहण

ब्यूरो 15-08-2026
d2f49d6a-849e-42ee-a1e3-a7552feccee8

रोहित यादव हत्याकांड का खुलासा, तीन बाल अपचारी हिरासत में; तमंचा, कारतूस व मृतक का मोबाइल बरामद

ब्यूरो 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.