गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में वृहद वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने तथा आमजन को पेड़-पौधों के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षित समाज के लिए सुरक्षित पर्यावरण का होना बेहद जरूरी है। पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने नैतिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर, यातायात प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।