Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्राहकों के भारी भीड़ के कारण पुलिस हुई बेवस

संवाददाता 30-03-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

सेवराई(गाजीपुर)। कोरोना कोविड 19 की वैश्विक महामारी के कारण लाकडाउन का असर छठवें दिन सोमवार को स्थानीय तहसील क्षेत्र के सतरामगंज बाजार स्थित बैंकों में बेअसर रहा। बैंकों के मुख्य द्वार बंद कर देना और सोमवार का दिन होने के कारण ग्राहकों के भारी भीड़ के कारण ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी बेबस और लाचार नजर आए ।

सतरामगंज बाजार स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक के मुख्य द्वार को बंद कर देने के कारण ग्रामीणों की भारी भीड़ सामाजिक दुरी का बिना ख्याल किये धक्का मुक्की करते रहे । लापरवाह बैंक कर्मी भी बैंक के बाहर कम जगह होने के बावजूद भी समाजिक दुरी का बिना ख्याल किये मुख्य द्वार को बंद कर दिया ।वही प्रशासन की भी कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण मीडिया कर्मियों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मी भी भीड़ के सामने बेबस और लाचार नजर आए । कमोबेश यही हाल यूनियन बैंक भदौरा का भी रहा बैंक का गेट बंद कर खिड़की के सहारे ग्राहकों से किए जा रहे लेनदेन में भारी भीड़ एक दूसरे से धक्का-मुक्की कर सोशल डिस्टेंस बिल्कुल ख्याल नहीं कर रही थी । वही ड्यूटी पर तैनात एकमात्र पुलिसकर्मी लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील कर रहा था लेकिन भीड़ के सामने पुलिसकर्मी भी बेबस और लाचार नजर आया । अगर प्रधानमंत्री के बार बार अपील के बावजूद भी लाक डाउन के असर को आम जनता बेअसर बनाते रहे तो देश के सामने कोरोना की लड़ाई जीतने में भारी मशक्कत करना पड़ सकता है ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Next: पूर्व प्रधान ने बिजली के खम्भों पर लगावा लाइट

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.