गहमर, गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बिहार के एक विक्षिप्त युवक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई की रात थाना क्षेत्र के बारा गांव में एक विक्षिप्त व्यक्ति के घूमने की सूचना ग्रामीणों ने डायल-112 पर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से उसे थाना गहमर ले आई। थाना पुलिस द्वारा पूछताछ और आवश्यक प्रयास के बाद युवक की पहचान इरशाद उर्फ लड्डू पुत्र मोहम्मद गुलजार, निवासी वार्ड संख्या-5, मोहनपुर, थाना सिमरी बख्तियारपुर, जिला सहरसा (बिहार) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी।प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर आवश्यक सत्यापन एवं विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक को उसके परिजन मोहम्मद आलम पुत्र मोहम्मद तैय्यब, निवासी मोहनपुर, थाना सिमरी बख्तियारपुर, जिला सहरसा (बिहार) के सुपुर्द कर दिया गया। अपने परिजन को सकुशल पाकर परिवार के लोगों ने गहमर पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।