Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रहें जागरूक, बनाएं सामाजिक दूरी, हारेगा कोरोना-प्राचार्य डॉ. शरद कुमार

ब्यूरो 31-03-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। कोरोना वायरस के रोकथाम एवं जागरूकता के मद्देनजर हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानिया के प्राचार्य डॉ.शरद कुमार ने छात्र_छात्राओं, अभिभावकों, सम्मानित नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह सूचना संप्रेषित की कि आप सब अपने क्षेत्रों में अपने परिवार के साथ साथ दोस्त व रिश्तेदारों को भी कोरोनावायरस से होने वाले नुक़सान गम्भीरता को समझाएं और पर्याप्त सामाजिक दूरी बनाए रखिए तथा स्वयं को लाक डाउन को शत प्रतिशत सफल बनाए रखने हेतु संकल्पित कीजिए और अपने आस पास के लोगों को भी इस हेतु प्रेरित कीजिए। यदि ऐसा करने में हम पूर्ण सफल हुए तो ही इस महामारी से बचकर अपने परिवार व समाज को सुरक्षित कर सकते हैं।

महाविद्यालय के रोवर्स प्रभारी डॉ.संजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार व स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का अक्षरशः पालन कर इस महामारी से बचा जा सकता है। आपसे निवेदन है कि साबुन से बार बार अच्छी तरह हाथ ज़रूर धोएं। किसी से हाथ न मिलाएं। खांसते छींकते समय नाक पर रुमाल अवश्य लें।सबसे आवश्यक यह है कि लोग सामाजिक दूरी बनाएं जिससे इस संक्रमण को रोका जा सके।
अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार सिंह ने सर्व साधारण से अपील करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के महामारी उपायों की सराहना करते हुए कहा कि थोड़े दिन के धैर्य से हमारी सरकार इस वैश्विक महामारी से हमें बाहर निकालने में सफल हो जाएगी ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। अतः आप अभिभावकों, सम्मानित नागरिकों , छात्र छात्राओं से सादर अनुरोध है कि घर में रहिए और अपने को सुरक्षित रखें।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि हम सब इस वैश्विक महामारी से निबटने हेतु आवश्यक सावधानियों को अपनाएं इस हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों को सामाजिक दूरी रखते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता चला रहे हैं जिसमें कार्यक्रम अधिकरी डॉ.अरुण कुमार, डॉ.रविन्द्र कुमार मिश्र,शोध छात्र प्रमोद कुमार यादव, पुरातन छात्र , सुनील कुमार चौरसिया,चंद्रलोक शर्मा, वर्तिका सिंह, पल्लवी सिंह,।पूजा तिवारी सहित अनेक छात्र छात्राएं फेसबुक, व्हाट्सएप, मैसेंजर पर लोगों में जागृति फैलाने का काम कर रहे हैं। महाविद्यालय के प्रबन्धक लछि राम सिंह यादव, उप प्रबन्धक रविन्द्र सिंह यादव, कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी, लेखाकार सत्य प्रकाश सिंह आदि अपने स्तर से सामाजिक एवं मानवीय जीवन मूल्यों के संरक्षा से सम्बद्ध इस कार्य में लगे हुए हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू कॉलेज के रा.से.यो.कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रविन्द्र कुमार मिश्र की अपील
Next: सेवानिवृत्त शिक्षक ने इंसानियत का पेश किया मिशाल

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.