Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

जमानिया। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को सेवायोजन विभाग के निर्देशन में हेतिमपुर स्थित आदर्श प्राइवेट आईटीआई में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विजन इंडिया के सहयोग से आयोजित मेले में हिन्डाल्को, एमआरएफ, टाटा मोटर्स, सुब्रोस, यूनिपार्ट्स, ग्लोबल ऑटोटेक, ग्लोबल एल्यूमिनियम, एवरी डेनिसन, स्नाइडर इलेक्ट्रिक सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

चयन प्रक्रिया के बाद कुल 284 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया। इनमें एमआरएफ ने सर्वाधिक 61, हिन्डाल्को ने 40, टाटा मोटर्स ने 34, जया हिंद इंडस्ट्रीज तथा एसएमआर ऑटोमोटिव सिस्टम इंडिया लिमिटेड ने 33-33 अभ्यर्थियों का चयन किया। इसके अलावा सुब्रोस लिमिटेड ने 17, ओबेन इलेक्ट्रिक ने 13, ग्लोबल एल्यूमिनियम प्राइवेट लिमिटेड एवं ग्लोबल ऑटोटेक लिमिटेड ने 11-11, एडवर्ब टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने 8, एवरी डेनिसन एवं स्नाइडर इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड ने 6-6, स्नाइडर इलेक्ट्रिक आईटी बिजनेस तथा अल्ट्रावायलेट ने 3-3, लॉरिट्ज नुडसेन ने 2, जबकि लाइटिंग टेक्नोलॉजीज, सोडेक्सो और यूनिपार्ट्स ने एक-एक अभ्यर्थी का चयन किया। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभाग निरंतर ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन कर रहा है। आदर्श प्राइवेट आईटीआई के प्रबंधक अमर नाथ तिवारी ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेले की पारदर्शी चयन प्रक्रिया और सफल आयोजन पर अभ्यर्थियों ने विभाग एवं संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

हो सकता है आप चूक गए हों

6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026
446f344a-fe55-4ffe-bd9c-84d5e7a39353

एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

ब्यूरो 20-07-2026
1ab49a78-548a-4900-92da-58f5413bdcf7

सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ब्यूरो 20-07-2026
552dc436-bb3f-4554-862e-e03fe1419b69

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने चक्काबांध तट का किया निरीक्षण

ब्यूरो 20-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.