Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सिटी हॉस्पिटल के प्रबन्ध निदेशक ने वितरित किया खाद्य सामग्री

ब्यूरो 02-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियाँ। स्थानीय कस्बा स्थित सिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ कन्हैया सिंह व डॉक्टर नीलम सिंह द्वारा कोरोना वायरस के चलते लागू लॉक डाउन के दौरान नगर के सड़क किनारे रहने वाले डोम परिवारों को राशन, लाई, बिस्किट, साबुन व सर्फ इत्यादि वितरित किया।

इस दौरान सिटी हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा सबके हाथों को सेनेटाइज कराया गया तथा मौजूद लोगों को जागरुक करते हुये सोशल डिस्टेंसिंग यानी कि आपस में काम से कम 3 फ़ीट की दूरी बना कर रहने व स्वच्छता रखने की अपील की गयी। इस अवसर पर गुरुकुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल के प्रबंध निदेशक आकाश यादव भी उपस्थित रहे। इस दौरान आकाश यादव ने कहा कि यह परिवार प्रतिदिन कमाता खाता है इस लॉक डाउन की वजह से इनके सामने भुखमरी की समस्या आ गयी है इसको देखते हुए डॉ कन्हैया सिंह व डॉ नीलम सिंह का इनको मूलभूत जरूरत के समान उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। इस राहत कार्य मे मुख्य रूप से डॉ राजीव सिंह यादव, रुद्रा यादव, भोला गिर, रामप्रवेश बिंद, धर्मेंद्र गुप्ता, गोविंद प्रेमी का योगदान रहा। डॉ नीलम सिंह व डॉ कन्हैया सिंह ने कहा कि सिटी हॉस्पिटल जमानियां द्वारा आगे भी इस तरह का राहत सामग्री का वितरण जारी रहेगा।

जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित करते सिटी अस्पताल के प्रबंध निदेशक व साथ में आकाश यादव

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बैक शाखाओ में अनावश्यक भीड़ से बचे
Next: जनपद में मिला कोरोना का पहला मरीज, दहशत

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.