Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

इमाम एवं धर्मगुरूओं के साथ की एसडीएम ने बैठक

विशेष संवाददाता 03-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। आम दिनों से लेकर जुमे तक की नमाज मुसलमान घरों में ही पढ़ें। नमाज को लेकर किसी भी मस्जिद  में भीड़ न लगाएं। यह अपील शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कोतवाली में इमाम एवं मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक में की।

उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसलिए ऐसे वक्त में सभी मुसलमान अपना सहयोग दें और मस्जिदों में न आकर घरों पर ही नमाज पढ़ें। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण व बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा ने अपील करते हुए कि बहुत जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकले ।  पांचों वक्त की नमाज घर पर ही अदा करें। इस अवसर पर सेक्रेटरी जामा मस्जिद मौलाना मोहम्मद तनवीर रजा‚ मौलाना हुसैन हाफिज‚ तोहिद साबिर‚ इनाम खान‚ जाहिद सिद्दीकी‚ जमीर आदि मस्जिदों के इमाम एवं धर्मगुरु मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ई–पास के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
Next: वेलफेयर सोसाइटी ने बाटा खाद्य सामग्री

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.