Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मण्डालायुक्त व आई जी ने कोरोना वार्ड का किया निरीक्षण

ब्यूरो 03-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोविड-19 (कोरोना वायरस) के महामारी के फैलने से देश में 21 दिनो का लॉक डाउन किया गया है। मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी दीपक अग्रवाल, आई जी विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य, पुलिस अधिक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता एवं उपजिलाधिकारी सदर प्रभाष कुमार ने जिला अस्पताल में बनाये गये कोरोना वार्ड का निरीक्षण किया कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण में शिकतायकर्ताओ को शत-प्रतिशत संतुष्ट करने का निर्देश दिया।

तत्पश्चात गीतान्जली पैलेस शास्त्री नगर में अन्य प्रान्तो से आये व्यक्तियों को जिन्हे क्यूरोटाइन हेतु रखा गया है उन लोगो से मुलाकात की तथा उन्हे फल वितरण किया। उन्होने जिलाधिकारी से जनपद में जिन-जिन स्थानो पर बाहर से आये व्यक्तियो को क्वारन्टिन किया गया है वहा मनोरंजन हेतु टेलिविजन एवं साउण्ड लगवाने को कहा। उन्होने बताया कि बाहर से आये हुऐ व्यक्तियो को चिकित्सकीय जॉच के उपरान्त ही 14 दिनो तक निगरानी में रखने के बाद ही स्वस्थ्य रहने पर ही उन्हे घर भेजा जायेगा। आप लोगो की प्रतिरोधक क्षमता अधिक है इसलिए आपको पता नही है परिवार वालो की प्रतिरोधक क्षमता कम होगा तो परिवार में इसका प्रभाव हो सकता है। इसी लिए आप लोगो को इस सेन्टर पर रखा गया है। क्योकि इसका सिम्टम कुछ दिनो बाद ही पता चलता है। यहा पर आपको किसी प्रकार की कोई कमी नही होने दी जायेगी। उन्होने कहा कि यहा पर भोजन, नास्ते की व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न होने पाय इसका विशेष ध्यान दिया तथा सेन्टर पर सोशल डिस्टेन्स का प्रत्येक दशा में पालन कराया जाय।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने धर्मगुरूओं के साथ की बैठक
Next: उर्वरक की दुकानें प्रतिदिन प्रातः 08 बजे से 12 बजे तक खुलेगी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.