Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महामारी को घोषित किया गया “आपदा”

ब्यूरो 03-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिला मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि भारत सरकार के आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सपठित उ.प्र. आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा-2 उपधारा (जी) के अन्तर्गत कोविड-19 के कारण फैल रही महामारी को ‘‘आपदा‘‘ घोषित किया गया है।

बताया कि महामारी छुआछूत के संक्रमण से फैल रही है तथा रोकथाम हेतु आनाये जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय मानको मे यह भी सम्मिलित है कि लॉक डाउन के दौरान विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से आने वाले लागो को क्वारेन्टाइन किया जाये। इस सम्बन्ध में क्वारेन्टाइन करने हेतु आवासीय परिसर की की आवश्यकता है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 2 उपधारा (जी) के अन्तर्गतकोविड-19 के कारण फैल रही महामारी के कारण होटल श्माम, लंका, गाजीपुर एवं होटल बिन्दू, गौसाबाद, गाजीपुर केा अधिग्रहीत किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि उपरोक्त होटलो में आवश्यकतानुसार मानव संसाधन (जो कि समय-समय पर अवगत कराया जायेगा), प्रबन्धन, व्यवस्थापन तथा फर्नीचर, शौचालय, परिसर एवं अन्य सभी उपकरणों (जनरेटर सहित) व सामग्रियों सहित उक्त संक्रमण से बचाव एंव इसके प्रसार को रोकने की तात्कालिक आवश्यकता के दृष्टिगत अधिग्रहीत किया जाता है। उन्होंने प्रस्तर-12 के प्रदत्त शक्तियों के अनुप्रयोग में आदेशित किया है कि सम्बतधित क्षेत्राधिकारी परिसर की सुरक्षा एंव अध्यासियों के कर्तव्य निर्वहन हेतु आवागमन की सुरक्षा सुनिश्चित करेगे। इस आदेश के अनुपालन में कोई अवरोध करना राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-51 के अंतर्गत दंडनीय होगा तथा कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में मिला कोरोना का पहला मरीज, दहशत
Next: ई–पास के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.