जमानियां। स्थानीय उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने सभी सम्भ्रांत नागरिकों समाजसेवी एवं स्वयं सहायता समूहों का संकट की इस घड़ी में प्रशासन का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने वालो के प्रति हार्दिक धन्यवाद दिया।
इस दौरान उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि संक्रमण के फैलाव को देखते हुए विशेषकर तब जब कोरोना ने अपने जनपद में भी पाँव पसार लिए हैं। ऐसी स्थिति में राहत सामग्री एवं अन्य खाद्य पैकेट स्वयं वितरित करने की बजाय तहसील मुख्यालय में बनाए गए कलेक्शन सेंटर में उपलब्ध करायें। जहाँ से प्रशासन व पुलिस की उपस्थिति में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उपलब्ध राहत सामग्री को वितरित कराया जा सके। तापमान में निरंतर हो रही वृद्धि के परिणाम स्वरूप पका हुआ डिब्बाबंद खाने की गुणवत्ता कुछ ही घंटे में तेज़ी से नष्ट हो जाती है इसका भी विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि सम्भव हो तो कच्चा अनाज ही उपलब्ध करायें।