Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष का असामयिक निधन

संवाददाता 06-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के गोहदा गांव निवासी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमाकान्त सिंह 61 वर्ष की उम्र में सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे वाराणसी के निजी अस्पताल में निधन हो गया।

परिवारीजनों के बताने के अनुसार पिछले शुक्रवार को घर पर ही तबियत खराब हो गई लेकिन गांव के ही डॉक्टर की सलाह पर शनिवार को सुबह वाराणसी के निजी अस्पताल में जांच और दवा शुरू हुआ लेकिन राहत नही मिली। रविवार की शाम को राहत मिली तो सोमवार को घर के लिये दोपहर में अस्पताल से निकलते वक्त ही दुबारा हृदयाघात होने के बाद अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। निधन का समाचार सुनते ही परिवार के साथ गांव और क्षेत्र के लोगो मे शोक की लहर दौड़ गई और घर पर शोक संवेदना देने वालो की भीड़ लग गई। अपना जीवन काल भारतीय जनता पार्टी में ही बिताकर अपने क्षेत्र और समाज के लिये हमेशा संघर्ष किया था। सिंह के बड़े पुत्र सुधाकर सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह जमानिया के बलुआ घाट पर इनकी अंत्येष्ठी किया जाएगा। शोक संवेदना जाहिर करने वालो में ग्राम प्रधान राधेश्याम राजभर, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रेमसागर राजभर, मनोज बाबा, मण्डल प्रभारी भदौरा विरेन्द्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष जमानिया उत्तरी के नृपेन्द्र उपाध्याय, बरिष्ट भाजपा नेता बालकृष्ण त्रिवेदी, बालेन्द्र सिंह आदि रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वी.डी.ओ.कांफ्रेंसिंग द्वारा राज्य जनसंपर्क अधिकारी ने ली मीटिंग
Next: जरुरतमंदो को युवा समाजसेवी ने वितरित किया खाद्य सामग्री

हो सकता है आप चूक गए हों

6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026
446f344a-fe55-4ffe-bd9c-84d5e7a39353

एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

ब्यूरो 20-07-2026
1ab49a78-548a-4900-92da-58f5413bdcf7

सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ब्यूरो 20-07-2026
552dc436-bb3f-4554-862e-e03fe1419b69

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने चक्काबांध तट का किया निरीक्षण

ब्यूरो 20-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.