Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शॉर्ट सर्किट से गेहूँ की खड़ी फसल जलकर राख

संवाददाता 08-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

रेवतीपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के उतरौली गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण 6 बीघा गेहूँ की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

जानकारी अनुसार उतरौली निवासी कन्हैया सिंह के खेत के पास बिजली विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगाया गया है जिसको जर्जर हाईटेंशन तार से आपूर्ति दी जाती है। मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे जर्जर हाईटेंशन तार में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने गेहूं की खेत में आग पकड़ लिया। धीरे-धीरे आग विकराल रूप धारण पकड़ते हुए बगल के संतोष सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह और पूर्व प्रधान नंदलाल के खेत में पकड़ लिया। खेतों से धुआं और आग की लपटें उठते देख गांव के लोगों ने एकजुट होकर अरहर के डंठल, लाठी, डंडे से पीटकर किसी तरह घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कन्हैया सिंह की सवा बीघा, संतोष सिंह की डेढ बीघा, अश्विनी सिंह की एक बीघा, विनोद सिंह के सवा बीघा और पूर्व प्रधान नंदलाल की सवा बीघा सहित करीब छः बीघे की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग को कई बार जर्जर तार बदलकर टाइट करने की सूचना दी गई है लेकिन उसकी अनदेखी के कारण आज यह हादसा हो गया। जिससे हम किसानों की वर्षों की कमाई राख में बदल गई। लोगों ने विभाग से क्षतिपूर्ति की मांग की है। इस घटना में बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर भी फट गया है जिससे संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति भी बंद हो गई है। लोगों ने हलके के लेखपाल को सूचना देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने की अपील
Next: अचानक पहुँचे तहसीलदार

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.