Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना अनिवार्य

ब्यूरो 10-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर।  जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि कोविड-19 के सन्दर्भ में चिकित्सकीय विशेषज्ञो द्वारा कोविड-19 से रोकथाम एवं बचाव हेतु प्रत्येक व्यक्ति को फेस कवर (मास्क) पहनना आवश्यक बताया गया है।

उन्होने बताया कि एपीडेमिक एक्ट 1897 एवं उत्तर प्रदेश एपीडेमिक डिजीज (कोविड-19) विनियमावली 2020 के संगत प्रावधानो के अन्तर्गत नियमावली के लागू रहने की अवधि में जनपद के प्रत्येक व्यक्ति को घर से सार्वजनिक स्थलो में निकलते समय मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए बाजार में मिलने वाले ट्रिपल लेयर मास्क का प्रयोग किया जा सकता है अथवा किसी साफ कपडे से स्वयं ही तीन परतो वाला फेस कवर बनाया जा सकता है। इस फेस कवर को साबुन से सफाई से धोकर पुनः प्रयोग में लाया जा सकता है। फेस कवर उपलब्ध न होने की स्थिति में गमछा, रूमाल, दुपट्टा, इत्यादि को भी मास्क के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। उन्होने बताया कि कभी भी उपयोग में लाया हुआ फेसकवर/मुॅह, नाक ढकने में प्रयुक्त होने वाला गमछा आदि का पुनः प्रयोग बिना साबुन से अच्छी तरह साफ किये न किया जाय। एन-95 मास्क का प्रयोग केवल चिकित्साकर्मियो द्वारा ही किया जाना संस्तुत है। उन्होने जनपदवासियों से अपील किया की बिना फेस कवर के घर से बाहर सार्वजनिक स्थलो पर जाना एपीडेमिक एक्ट 1897 एवं उत्तर प्रदेश एपीडेमिक डिजीज (कोविड-19) विनियमावली 2020 का उलंघन माना जायेगा और तद्नुसार
विधिक कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हॉट स्पाट का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
Next: एनएसजी कमाण्डों ने अपने गॉव में सेनिटाइजर का करवाया छिड़काव

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.